पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने सिपाहियों को दीवान बनाने की
प्रक्रिया पूरी करने के साथ ही इसका परिणाम जारी कर दिया है।
प्रोन्नति की
इस कवायद में कुल 20,746 सिपाहियों को दीवान बनने का मौका मिला है।
इनमें
सैकड़ों पुलिसकर्मी ऐसे हैं, जो नियुक्ति के बाद करीब 30 साल से सिपाही के
पद पर ही बने हुए हैं। भर्ती बोर्ड के
अधिकारियों ने सोमवार शाम यह सूची डीजीपी रिजवान अहमद को सौंपी।
अब डीजीपी
रेंजवार इसे भेजेंगे। रेंज के डीआईजी अपने-अपने क्षेत्र के जिलों में
कार्यरत सिपाहियों को उनकी प्रोन्नति संबंधी आदेश जारी करेंगे
जानकारी
के अनुसार, शुरुआती दौर में कुल 12,500 सिपाहियों को दीवान बनाने का
प्रस्ताव था, लेकिन बाद में यह संख्या बढ़ा दी गई थी।
बोर्ड के अधिकारियों
का कहना है कि 20 साल से अधिक नौकरी करने के बाद भी हजारों सिपाहियों को
प्रमोशन नहीं मिल पाया था।
सरकार ने अब इन्हें प्रोन्नत करने का फैसला किया
है, जिससे इनका मनोबल बढ़ा है।