फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्रगतिशील महिला कहानीकारों ने स्त्री को अपनी दृष्टि दी

विज्ञापन
ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय
विज्ञापन
लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के उर्दू विभाग ने 'प्रगतिशील उर्दू महिला कहानीकार और सामाजिक चेतना' विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया। जामिया मिल्लिया इस्लामिया की समाजशास्त्र विभाग अध्यक्ष अजरा आबिदी ने कहा कि प्रगतिशील महिला कहानीकारों ने स्त्री को अपनी दृष्टि से दुनिया देखने की चेतना दी। इन कहानीकारों ने स्त्री, परिवार, असमानता, शोषण और लैंगिक भेदभाव जैसे मुद्दों को उठाया। रशीद जहां, इस्मत चुगताई सहित कई लेखिकाओं का उल्लेख हुआ। अजरा आबिदी ने बताया कि इन लेखिकाओं ने स्त्री की समस्याओं को व्यापक सामाजिक संरचना से जोड़ा। सौबान सईद ने कहा कि इन कहानीकारों द्वारा उठाए गए प्रश्न आज भी प्रासंगिक हैं। मोहम्मद अकमल, मूसा रजा और जफरुन नकवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें