लखनऊ। लविवि में एंटी रैगिंग सप्ताह के दौरान वार्ताएं, कार्यशालाएं, नाटक प्रस्तुतियों के जरिए रैगिंग के खिलाफ जागरूकता बढ़ाई जाएगी। विश्वविद्यालय के डॉ. प्रविश प्रकाश ने बतया कि इसके अलावा मनोविज्ञान, दर्शनशास्त्र, अंग्रेजी, काउंसिलिंग एवं गाइडेंस सेल, रसायन विज्ञान व लोक प्रशासन विभाग में भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।