फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पटेल की जयंती पर जिलेभर में होंगे कार्यक्रम

Sun, 26 Oct 2025 02:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
काकोरी के पहिया मोड़ स्थित भाजपा जिला कार्यालय में आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत बैठक हुई।
विज्ञापन
लखनऊ। काकोरी के पहिया मोड़ स्थित भाजपा जिला कार्यालय में आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत बैठक हुई। मुख्य अतिथि त्र्यंबक त्रिपाठी ने बताया कि सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर 31 अक्तूबर को पूरे जिले में कार्यक्रम होंगे। रन फॉर यूनिटी भी होगी। एक से सात नवंबर तक शैक्षणिक संस्थानों में निबंध, भाषण, चित्रकला और रंगोली प्रतियोगिताएं होंगी। जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा निकाली जाएगी। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विजय मौर्य ने की। मलिहाबाद विधायक जय देवी कौशल, मोहनलालगंज विधायक अमरीश रावत, बख्शी का तालाब विधायक योगेश शुक्ला, अभियान संयोजक राजकुमार वर्मा, सहसंयोजक रवि तिवारी, संदीप यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें