संस्कृत भारती के तत्वावधान में चल रहे संस्कृत संभाषण शिविर का
बृहस्पतिवार को समापन हुआ।
यह कार्यक्रम 21 अगस्त से उप्र संस्कृत संस्थान
में चल रहा था। समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि शोभन लाल उकील ने संस्कृत की
विशेषता बताते हुए कहा कि संस्कृत पढ़ने से मानव जाति की रक्षा होती है।
इस
मौके पर श्रीलंका और मंगोलिया के उपस्थित छात्रों ने शारीरिक अंगों के
संस्कृत नाम सीखे।