आंचलिक विज्ञान नगरी में शनिवार को ‘अंतरराष्ट्रीय ओजोन संरक्षण दिवस’ पर
जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
इसमें बड़ी संख्या में बच्चे
शामिल हुए। पर्यावरण निदेशालय के सहयोग हुए इस आयोजन में विजेता बच्चों को
पुरस्कृत किया गया।
तीन समूहों में हुई चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों को
‘प्रकृति’, ‘पृथ्वी’ और ‘ओजोन क्षरण’ जैसे विषय दिए गए। वहीं, डिबेट
कॉम्पटीशन में भी बड़ी संख्या में बच्चों ने ‘स्वस्थ वातावरण एवं हमारा
भविष्य’ विषय पर अपने विचार रखे।
कार्यक्रमों में सीएसआईआर-सीमैप की पूर्व
वैज्ञानिक डॉ. अखिला आनंद और लखनऊ यूनिवर्सिटी से रिटायर्ड प्रो. पद्मा
सक्सेना बतौर जज शामिल हुईं।
रविवार को आंचलिक विज्ञान नगरी में ‘हमारी
प्रकृति’ विषय पर कोलाज मेकिंग प्रतियोगिता होगी।