सरोजिनीनगर और बंथरा के जुनाबगंज चौराहे के पास बृहस्पतिवार को ‘अमर उजाला’ और ब्रुक बॉन्ड ताजा टी की ओर से आयोजित प्रतियोगिताओं में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
इस दौरान लोगों को बताया कि चाय पीने से कैसे मानसिक सुकून मिलता है।
प्रतियोगिता में विजयी रहे लोगों ने एक स्वर में कहा कि ‘धुएं से करो इन्कार और चाय की चुस्कियां से प्यार’।
सुपरवाइजर सुरजीत बधान ने बताया कि प्रतियोगिताओं का यह दौर बाराबंकी से शुरू हुआ और अगले तीन महीने तक प्रदेश के कई जिलों का भ्रमण करेगा।