टॉकिंग जार्ज सॉफ्टवेयर के जरिए दृष्टिबाधित आसानी से टाइपिंग कर सकेंगे। उन्हें कंप्यूटर पर ध्वनि के जरिए पता चल जाएगा कि उन्होंने क्या टाइप किया है।
अगर वह गलत टाइप कर रहे हैं तो कंप्यूटर उन्हें बार-बार टोकेगा।
यह जानकारी शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड (नैब) द्वारा आयोजित रीडिंग विद आउट सीइंग कार्यक्रम में दृष्टिबाधित छात्रों को दी गई।