फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘भावना’ ने उठाई वरिष्ठ नागरिकों की आवाज

Tue, 04 Mar 2014 01:06 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
माता-पिता व वरिष्ठ नागरिक भरण पोषण अधिनियम-2007 को लागू करवाने की मांग एक बार फिर भारतीय वरिष्ठ नागरिक समिति (भावना) ने राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में आयोजित 14वें वार्षिक अधिवेशन में उठाई।
विज्ञापन


अध्यक्ष विनोद कुमार शुक्ल ने बताया कि देश की आबादी में नौ प्रतिशत वरिष्ठ नागरिक हैं। इसलिए उनके अधिकारों को तरजीह दी जानी चाहिए।

अधिवेशन में विनोद चंद्र गर्ग, सुलतान खां, चंद्र किशोर रस्तोगी व सुरेश चंद्र सक्सेना का अभिनंदन किया गया।

मुख्य अतिथि इलाहाबाद उच्चन्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश दिनेश कुमार त्रिवेदी ने संस्था के उद्देश्यों को सराहनीय बताया।

राजस्व परिषद की पूर्व अध्यक्ष सुनंदा प्रसाद ने कहाकि बुजुर्ग हमारी थाती हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा को प्राथमिकता देनी होगी।

इसके अलावा सच्चिदानंद निष्काम सेवा ट्रस्ट के संस्थापक स्वामी पूर्णानंद और अरविंद कुमार गोयल भी उपस्थित रहे। संचालन देवकी नंदन शांत ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें