प्रो. सीमा सिंह को मिला विदुषी सीता मिश्रा सेवा सम्मान
लखनऊ। विदुषी सीता मिश्रा सेवा न्यास की ओर से उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान में परिवार और संस्कार विषय पर चर्चा हुई। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति प्रो. सीमा सिंह को विदुषी सीता मिश्रा सेवा सम्मान दिया गया। मुख्य अतिथि महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि अध्यापिका और मां यदि बच्चों को शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार दें तो वे जीवन में ऊंचाइयां हासिल कर सकते हैं। बच्चों को पुराने संस्कारों से जोड़ने की जरूरत है। विशिष्ट अतिथि एमएलसी पवन सिंह चौहान रहे। वरिष्ठ आईएएस डॉ. चंद्रभूषण त्रिपाठी, वरिष्ठ लेखक रामजी भाई, राजेश राय, सुशील तिवारी पम्मी, ज्योति सिक्का आदि मौजूद रहे।