फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्रो. भुवनेश्वरी बनीं अभिनव गुप्त शैव संकाय की अध्यक्ष

Fri, 06 Jun 2025 02:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में अभिनव गुप्त इंस्टीट्यूट ऑफ एस्थेटिक्स एंड शैव फिलॉसिफी संकाय की शिक्षक प्रो. भुवनेश्वरी भारद्वाज को संकाय अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय के अनुमोदन के बाद कुलसचिव विद्यानंद त्रिपाठी ने इसका आदेश जारी कर दिया। प्रो. भुवनेश्वरी कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष अथवा अग्रिम आदेशों तक इस पद पर बनी रहेंगी। वह विभाग में प्रोफेसर पद पर सीधे नियुकि्त पाने वाली एक मात्र शिक्षिका हैं। इससे पहले वह विवि के ही संस्कृत विभाग में सह आचार्य के रूप में कार्यरत थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें