ऊंचाहार (रायबरेली)। एनटीपीसी परियोजना की 500 मेगावाट बिजली उत्पादन क्षमता वाली यूनिट छह बंद कर दी गई है। इसके पीछे बिजली की मांग कम होने की बात कही जा रही है।
एनटीपीसी परियोजना में 210-210 मेगावाट बिजली उत्पादन क्षमता की पांच व छठवीं यूनिट 500 मेगावाट बिजली उत्पादन करती है। यहां से जम्मू कश्मीर, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, चंडीगढ़, हिमांचल प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश को बिजली आपूर्ति की जाती है।
परियोजना के अधिकारी उत्तरी क्षेत्र लोड डिस्पैच सेंटर (एनआरएलडीसी) से बिजली की मांग कम होने से यूनिट बंद करने की बात कह रहे हैं। यूनिट के बंद होने से परियोजना में 500 मेगावाट बिजली उत्पादन कम हो गया है। अन्य यूनिटों से 1050 मेगावाट बिजली उत्पादन किया जा रहा है। परियोजना की जनसंपर्क अधिकारी कोमल शर्मा ने बताया कि बिजली की मांग कम होने से यूनिट बंद की गई है। मांग आने पर यूनिट चालू होगी। संवाद