फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्राइजमनी बैडमिंटन टूर्नामेंट 14 से

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सुरेश चंद्र त्रिपाठी मेमोरियल लखनऊ जिला बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन 14 से 17 मई तक विनय खंड मिनी स्टेडियम में किया जाएगा। टूर्नामेंट के तहत अंडर-11, 13, 15, 17, 19 में बालक व बालिका एकल के साथ पुरुष व महिला एकल और पुरुष युगल की स्पर्धाएं होंगी। इसमें विजयी खिलाड़ियों के बीच एक लाख रुपये की नकद पुरस्कार राशि का वितरण होगा। आयोजन सचिव संजय त्रिपाठी ने बताया कि लखनऊ बैडमिंटन एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त टूर्नामेंट के दौरान वेटरन (35+, 40+, 45+, 50+, 55+) वर्ग में पुरुष युगल स्पर्धाओं का भी आयोजन होगा। लखनऊ बैडमिंटन एसोसिएशन के दिशा-निर्देशों के अनुसार आयोजित इस टूर्नामेंट में प्रतिभागियों को आयु प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें