लखनऊ। 70वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय क्रिकेट प्रतियोगिता (अंडर-17 एसजीएफआई) के लिए चौक स्टेडियम की प्रिया का चयन हुआ है। प्रतियोगिता 15 से 20 नवंबर तक जम्मू-कश्मीर में होगी। लखनऊ की सौम्या सिंह और आर्यामा मिश्रा को भी राष्ट्रीय टीम में जगह मिली है। सीतापुर निवासी प्रिया चौक स्टेडियम में अभ्यास करती हैं। वह चाइनामैन गेंदबाजी के साथ अच्छी बल्लेबाजी भी करती हैं। प्रिया के चयन पर चौक स्टेडियम के क्रीड़ाधिकारी मुशर्रफ खान व कोच राहुल कुमार गुप्ता ने बधाई दी।