फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका का सरकार पर बड़ा हमला : बोलीं, मेरे बच्चों के सोशल मीडिया एकाउंट हैक करा रही है सरकार

Tue, 21 Dec 2021 07:16 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

फोन टैपिंग पर आयकर छापों से संबंधित मीडिया के सवालों के जवाब में कांग्रेस महासचिव प्रियंका ने कहा कि सरकार के पास इसके अलावा कोई अन्य काम नहीं रह गया है।
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि सरकार उनके बच्चों के सोशल मीडिया एकाउंट हैक करा रही है। उन्होंने सवाल भी दागा कि क्या सरकार के पास इसके अलावा कोई काम नहीं है। प्रियंका गांधी ने मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर मीडिया से संक्षिप्त बातचीत में यह बात कही। उनसे प्रदेश में विपक्षी नेताओं और उनसे जुड़े लोगों के यहां आयकर और ईडी के छापों के बाबत सवाल पूछा गया था। इस पर प्रियंका ने कहा, आप ईडी और आयकर के छापों की बात कर रहे हैं, मेरे बच्चों के इंस्टाग्राम एकाउंट हैक करवाए जा रहे हैं। लगता है कि सरकार के पास इसके अलावा कोई और काम नहीं है। वहीं, ट्वीट के माध्यम से प्रियंका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयागराज में हुए कार्यक्रम पर कहा, उत्तर प्रदेश की महिलाओं को देख लो। आपने (महिलाओं ने) अंगड़ाई ली और प्रधानमंत्री आपके सामने झुक गए। मगर अभी तो पत्ता हिला है, महिला शक्ति का तूफान आने वाला है। बहनों की एकजुटता क्रांति लाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें