फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में प्रियंका : राजस्थान के कंप्यूटर शिक्षकों ने पीसीसी मुख्यालय पर लहराए बैनर, रात में हुई तकरार

Sat, 17 Jul 2021 01:56 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

यह स्थिति देख आयोजकों के हाथ-पैर फूल गए। उन्होंने प्रदर्शन करने वालों को प्रियंका से मुलाकात करवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने बैनर समेट लिए। उनका कहना था कि उन्हें संविदा पर रखा गया था, पर राजस्थान सरकार स्थायी नहीं कर रही है।
विज्ञापन
लखनऊ में प्रियंका गांधी व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के कंप्यूटर शिक्षकों ने पीसीसी मुख्यालय पर शुक्रवार को उस समय बैनर लहराए, जब प्रियंका गांधी वहां पहुंच चुकी थीं। बैनर पर वहां की कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारे लिखे थे। यह स्थिति देख आयोजकों के हाथ-पैर फूल गए। उन्होंने प्रदर्शन करने वालों को प्रियंका से मुलाकात करवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने बैनर समेट लिए। उनका कहना था कि उन्हें संविदा पर रखा गया था, पर राजस्थान सरकार स्थायी नहीं कर रही है। पिछले एक महीने से वे दिल्ली में धरना दे रहे हैं। देर शाम तक इन युवाओं की प्रियंका से मुलाकात नहीं हो सकी, तो उन्होंने नाराजगी जताई। इस पर कांग्रेस के ही कुछ कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि ये युवा कुछ राजनीतिक लोगों के इशारे पर यहां विरोध करने आए हैं। दोनों पक्षों के बीच खूब नोकझोंक भी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें