फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेलीफोन कम्पनियों की रोड कटिंग से टूटी पेयजल पाइपलाइन

Mon, 19 May 2014 02:37 AM IST
प्रवेंद्र/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
निजी टेलीफोन कम्पनियों द्वारा की जा रही रोड कटिंग से फिर पेयजल पाइपलाइन टूट गई है।
विज्ञापन


शनिवार देर रात केबल बिछाने के लिए की जा रही रोड कटिंग में महानगर में पीएसी मुख्यालय के सामने पेयजल लाइन फट गई।

इससे इलाके में पेयजल संकट हो गया है। देर शाम तक पेयजल पाइपलाइन को दुरुस्त करने का काम पूरा नहीं हो सका।

पाइप लाइन टूटने से सड़क पर जलभराव भी हुआ। जलकल विभाग ने रविवार सुबह सप्लाई बंद कर मरम्मत का काम शुरू किया।

अधिशासी अभियंता संजय सिन्हा का कहना कि शनिवार देर रात किसी फोन कम्पनी की ओर से की जा रही रोड कटिंग के दौरान पाइपलाइन टूट गई।

मरम्मत का काम जारी है। सोमवार की सुबह पेयजल आपूर्ति सामान्य हो जाएगी।

उधर, गोमतीनगर में खरगापुर क्रॉसिंग के पास पेयजल किल्लत को लेकर स्थानीय दुकानदारों ने प्रदर्शन किया।

यहां पर करीब 50 दुकानदार हैं। इनमें पटरी और स्थायी दुकानदार शामिल हैं। इनका कहना है कि क्रॉसिंग पर पेयजल का कोई इंतजाम नहीं है।

इसको लेकर कई बार मांग की गई लेकिन सुनवाई नहीं हुई। पास में एक हैंडपम्प था अब वह भी खराब है। इससे पीने का पानी लाना पड़ता है।

वहीं, गोमती का जल स्तर रविवार की शाम तक नहीं बढ़ा। इससे गऊघाट से ऐशबाग और बालागंज जलकल को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है।

जलस्तर कम होने से गऊघाट पर पानी के साथ मिट्टी और कीचड़ फिर से आने लगा है।

एक सप्ताह पहले भी जलस्तर कम होने पर यही समस्या हुई थी। जलकल कर्मियों को दिन में कई बार पम्पों की सफाई करनी पड़ रही है।

इस बारे में महाप्रबंधक जलकल आरपी वर्मा ने बताया कि सोमवार की सुबह तक जलस्तर बढ़ने की उम्मीद है। सिंचाई विभाग ने अधिक मात्रा में पानी छोड़ने की बात कही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें