लखनऊ। पीजीआई क्षेत्र के वृंदावन में बने वेलसन मेडिसिटी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को तीन माह से वेतन नहीं मिला है। बृहस्पतिवार को कर्मियों ने तीसरी बार पीजीआई थाने पहुंचकर शिकायत की। निजी अस्पताल में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मी ज्ञानचंद्र शाहू, अतुल, सीमा, किरण, अनीता, संगीता ने बताया कि करीब 20 से अधिक कर्मचारियों को तीन माह का वेतन नहीं मिला है। पहले भी शिकायतें कीं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। एसआई अशोक सिंह ने अस्पताल प्रशासन से कहा, वेतन न देने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल के प्रबंधक बीएल आनंद ने बताया कि ये कर्मचारी एजेंसी के जरिये हैं। एजेंसी ने भुगतान नहीं किया होगा।