फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कारागार में कैदी ने खुद को मारी कैंची, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कारागार में कैदी आमिर (40) ने शनिवार को स्टोर में घास काटने वाली कैंची से खुद पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जेल प्रशासन ने आनन-फानन उसे बलरामपुर अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों, जेल प्रशासन समेत अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

मृतक की बहन फरजाना के मुताबिक शनिवार दोपहर करीब 12 बजे जेल प्रशासन ने कॉल कर बताया कि आमिर की तबीयत खराब हो गई है। उसे बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां पहुंचे तो भाई का पेट फटा था, गर्दन पर भी गंभीर चोटें थीं। डॉक्टरों ने भाई को कुछ ही देर में मृत घोषित कर दिया। फरजाना ने बताया कि भाई ने एक व्यक्ति से दो साल पहले 50 हजार रुपये उधार लिए थे। उसमें से 30 हजार वापस कर दिए थे, 20 हजार बचे थे। मगर वह दो लाख रुपये मांग रहा था। विरोध पर धमकी देता था। उसने चेक बाउंस होने का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में हसनगंज पुलिस ने 19 अगस्त को उन्हें जेल भेजा था। परिवारीजनों ने डॉक्टरों और जेल प्रशासन पर उक्त व्यक्ति से मिलीभगत कर हत्या कराने का आरोप लगाया। इसके बाद वह हंगामा करने लगे। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, जेलर अजय राय ने बताया कि आमिर सुबह करीब आठ बजे स्टोर में सफाई करने गया था। वहां पेड़ काटने वाली कैंची रखी थी। उसने इससे खुद पर कई बार वार किए। उपचार के लिए उसे बलरामपुर अस्पताल भेजा गया। जहां, डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें