राज्य ललित कला अकादमी की लाल बारादरी परिसर में बृहस्पतिवार को एकल कला प्रदर्शनी का आयोजन किया ग
लखनऊ। राज्य ललित कला अकादमी की लाल बारादरी परिसर में बृहस्पतिवार को एकल कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का शीर्षक फॉर्म ऑफ एग्जिस्टेंस रहा जिसमें कलाकारों ने एकल प्रिंटमेकिंग के माध्यम से अपने भावों, विचारों को प्रदर्शित किया। प्रदर्शनी का शुभारंभ लखनऊ यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड क्राफ्ट के डीन डॉ. रतन कुमार ने किया। प्रदर्शनी में प्रिंटमेकर कलाकार संध्या यादव ने अपनी कलाकृतियों को प्रदर्शित किया। इसमें जीवन के विभिन्न आयाम, विचार और घटनाओं को प्रदर्शित किया गया। संध्या ने कहा कि प्रिंटमेकिंग केवल एक तकनीकी माध्यम नहीं बल्कि विचारों को परत दर परत विकसित करने और उन्हें अभिव्यक्ति देने की एक स्वतंत्र दृश्य भाषा है।