लखनऊ। काकोरी के मौदा गांव में शनिवार सुबह पुजारी अनुराग पांडेय उर्फ संजू पांडेय (33) का शव कमरे में फंदे से लटका मिला।
इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर के मुताबिक, अनुराग गांव में बने मंदिर में रहकर पूजा-पाठ करते थे। पिछले कुछ महीनों से उन्होंने पूजा-पाठ छोड़ दिया था और शराब पीने के आदी हो गए थे। इससे परिवार के लोग नाराज रहते थे। शनिवार सुबह अनुराग का शव उनके कमरे में पंखे से साड़ी के फंदे के सहारे लटका मिला। जानकारी होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर के मुताबिक, प्रथम दृष्टया अनुराग की मौत आत्महत्या लग रही है। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। अनुराग के परिवार में पत्नी और दो बेटे यश व लव हैं।