फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलेगा सस्ते पेट्रोल-डीजल का तोहफा

Tue, 14 Oct 2014 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
तेल कंपनियां इस बार दीपावली पर उपभोक्ताओं को सस्ते पेट्रोल व डीजल का बड़ा तोहफा दे सकती हैं।
विज्ञापन


इसके चलते डीजल पर प्रति लीटर 3.91 और पेट्रोल पर 1.46 रुपया की कमी की उम्मीद जतायी जा रही है।

हालाकि पेट्रोल डीजल की सप्लाई से जुड़ी प्रमुख तेल कंपनियों के अधिकारी इस पर पूरी तरह चुप्पी साधे हैं।

उनका कहना है कि इस पर अंतिम तौर से ऐलान 15 अक्तूबर को केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय में प्रस्तावित पाक्षिक रेट रिवीजन बैठक के बाद ही होगा।

सूत्रों की माने तो अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट के बाद दीपावली से पहले शहर में डीजल की वर्तमान कीमत 63.84 रुपया से घटकर 59.93 रुपया और पेट्रोल की कीमत 75.25 रुपया से घटकर 73.79 रुपया तक हो सकती है।

पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी एक दो दिन में पेट्रोल व डीजल की कीमतों में कुछ कमी होने की संभावना जतायी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें