फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पराग दूध महंगा, पांच लीटर पैक पर बढ़े 25 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
पराग का पांच लीटर पैक वाला दूध 25 रुपये महंगा, टोंड दूध पैकेट पर दो रुपये बढ़ाए
विज्ञापन

समितियों के दूध का खरीद रेट बढ़ाकर किसानों को खुश करने के बाद पराग ने अब इसका बोझ जनता पर डाला है।
उसने पांच लीटर के फुल क्रीम दूध का दाम 25 रुपये बढ़ा दिया है। फुल क्रीम दूध का पांच लीटर पैकेट अब 240 रुपये के बजाय 265 रुपये का मिलेगा।
हालांकि एक लीटर और आधे लीटर की पैकिंग पर दाम नहीं बढ़ाए गए हैं। उधर, टोंड दूध पैकेट पर दो रुपये बढ़ा दिए हैं।
टोंड दूध का 235 एमएल का जो पैकेट 10 रुपये का था वह 12 रुपये और 130 एमएल का पैकेट 5 की जगह 7 रुपये का कर दिया है।
नया रेट 11 अगस्त की शाम से प्रभावी हो गया है। वहीं पराग ने 11 अगस्त की शाम से लो फैट दही की एक से 15 किलो तक की नई पैकिंग बाजार में उतारी है।
जनसंपर्क अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि 15 किलो पैकिंग दही की कीमत 1005 रुपये, जबकि एक किलो की कीमत 70 रुपये वहीं 5 किलो पैक की कीमत 340 रुपये है। खुले में एक लीटर टोंड दूध 43 रुपये में मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें