लखनऊ में द्रोपदी मुर्मू (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने ने राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की विराट और ऐतिहासिक विजय पर उन्हें हार्दिक बधाई दी है। राज्यपाल ने कहा कि अनंत संघर्षों से गुजर कर हर भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत व विपरीत परिस्थितियों में विजय प्राप्त कर द्रौपदी मुर्मू विश्व पटल पर नारी सशक्तिकरण की अप्रतिम मिसाल प्रस्तुत करते हुए देश के सर्वोच्च पद पर चुनी गई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुर्मू की विजय नए भारत के सर्वसमावेशी व सर्वस्पर्शी स्वरूप के प्रति अपार जन विश्वास और एक भारत-श्रेष्ठ भारत भाव की जीवंत तस्वीर है। इसके अलावा विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, महामंत्री संगठन सुनील बंसल व बसपा प्रमुख मायावती भी जीत पर मुर्मू को बधाई दी है।