फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कैसरबाग-बहराइच के बीच महमूदाबाद होकर बसें चलाने की तैयारी

विज्ञापन
रोडवेज बस।
विज्ञापन
लखनऊ। कैसरबाग से बहराइच के बीच वाया महमूदाबाद (सीतापुर) बाईपास के रास्ते बसें चलाने की तैयारी है। अभी कैसरबाग से सुबह छह और वापसी में बहराइच से 11 बजे एक बस चलती है। यात्रियों को इसका खासा लाभ नहीं मिल पाता है। इस संबंध में रोहित कुमार वर्मा ने क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन को पत्र देकर लखनऊ-बहराइच वाया महमूदाबाद बसों के फेरे बढ़ाने की मांग की है। भीड़भाड़ वाले रास्तों की जगह रामकुंडा चौराहे के बाईपास से संचालन कराने के लिए अपील की गई है। विमल राजन ने बताया कि बाईपास रूट पर सर्वे कराने के बाद संचालन करने की तैयारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें