लखनऊ। शहर में बारिश की दस्तक के बीच जिला फुटबॉल लीग की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। चौक स्टेडियम में 10 जुलाई से शुरू होने वाली लीग के संबंध में तीन जुलाई को केडी सिंह बाबू स्टेडियम के सभागार में एक बैठक का आयोजन किया जाएगा। लखनऊ फुटबॉल संघ के सचिव कन्हैया लाल ने बताया कि बैठक में सभी संबद्ध क्लबों, फुटबॉल अकादमियों, खेल संस्थाओं के कोच, टीम मैनेजर, निर्णायकों (रेफरी) और संघ के सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य होगी। बैठक में प्रतियोगिता की नियमावली, मैच कार्यक्रम, खिलाड़ियों के पंजीकरण और अन्य व्यवस्थाओं पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि लीग को भव्य रूप देने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। चौक स्टेडियम में होने वाली लीग में शहर भर से तकरीबन 25 से 30 क्लबों के भाग लेने की संभावना है। इसमें प्रदर्शन के आधार खिलाड़ियों का चयन यूपी टीम के ट्रायल के लिए भी किया जाएगा। ऐसे में लीग में भाग लेना शहर के हर फुटबॉलर के लिए अनिवार्य है। उधर, पिछले दो वर्षों से लगातार चैंपियन बनी रही टेक्ट्रो फुटबॉल क्लब की टीम एक बार फिर अपने ताज को बचाने के लिए पूरी तरह तैयार है। ऐशबाग स्थित मैदान पर खिलाड़ियों ने कड़ी ट्रेनिंग शुरू कर दी है, जहां कोच की देखरेख में तकनीक और फिटनेस पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
फुटबॉल खेलते खिलाड़ी
फुटबॉल खेलते खिलाड़ी
फुटबॉल खेलते खिलाड़ी
फुटबॉल खेलते खिलाड़ी
फुटबॉल खेलते खिलाड़ी
फुटबॉल खेलते खिलाड़ी