मॉल एवेंयू स्थित दादा मियां की दरगाह पर इस साल भी कानपुर के सूफी नूर मोहम्मद फसाहती अपने मुरीदो
लखनऊ। मॉल एवेंयू स्थित हजरत ख्वाजा मोहम्मद नबी रजा शाह दादा मियां का 118वां सालाना उर्स 15 से 19 सितंबर तक मनाया जाएगा। मंगलवार को दरगाह पर परचम कुशाई (झंडा फहराना) की रस्म अदा कर उर्स की तैयारियों का आगाज किया गया। मॉल एवेंयू स्थित दादा मियां की दरगाह पर इस साल भी कानपुर के सूफी नूर मोहम्मद फसाहती अपने मुरीदों के साथ परचम लेकर पहुंचे। परचम कुशाई की रस्म दरगाह के सज्जादानशीन हजरत मोहम्मद शबाहत हसन शाह ने की। उर्स व मेला कमेटी के सचिव फरहत मियां ने बताया कि इस प्राचीन रिवायत को बचाए रखने के लिए सूफी बुजुर्ग हजरत दादा मियां के उर्स की शुरुआत के मौके पर हर साल परचम कुशाई का आयोजन होता है।
मॉल एवेंयू स्थित दादा मियां की दरगाह पर इस साल भी कानपुर के सूफी नूर मोहम्मद फसाहती अपने मुरीदो
मॉल एवेंयू स्थित दादा मियां की दरगाह पर इस साल भी कानपुर के सूफी नूर मोहम्मद फसाहती अपने मुरीदो