लखनऊ। शहर की सड़कों पर रविवार को एसके लखनऊ हाफ मैराथन का आयोजन होगा। रन फॉर सेफ डिजिटल भारत, दौड़ेगा लखनऊ थीम पर यह हाफ मैराथन होगी। इसमें हजारों धावक हिस्सा लेंगे और फिटनेस तथा डिजिटल सुरक्षा का संदेश देंगे। फिल्म अभिनेता नील नितिन मुकेश सुबह आठ बजे 1090 चौराहे पर पहुंचेंगे। वह धावकों का उत्साह बढ़ाएंगे और विजेताओं को पुरस्कृत करेंगे। हाफ मैराथन (21 किलोमीटर) के अलावा 10 और 5 किलोमीटर की दौड़ होगी। हाफ मैराथन सुबह 4:30 बजे शुरू होगी। अन्य दौड़ सुबह छह और 6:40 बजे होंगी। सभी दौड़ का शुरुआती और समापन स्थल 1090 चौराहा रहेगा। धावकों को तय समय से आधे घंटे पहले पहुंचना जरूरी है।