फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कंदरावां के 11 पंचायत सदस्यों की सदस्यता खत्म करने की तैयारी

Sat, 27 Jul 2024 04:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। ब्लॉक क्षेत्र ऊंचाहार की ग्राम पंचायत कंदरावां में एक साल से ठप विकास कार्यों को लेकर अफसर गंभीर हो गए हैं। लगातार तीन बैठकों में शामिल न होने वाले 11 ग्राम पंचायत सदस्यों की सदस्यता को खत्म करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ ही प्रधान और पंचायत सचिव को ग्राम पंचायत की खुली बैठक बुलाकर प्रस्ताव पास कराकर विकास कार्य आरंभ कराने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन


कंदरावां के प्रधान राजेश सिंह के निधन के बाद सितंबर 2023 को उप चुनाव कराया गया। आठ सितंबर को मतगणना के बाद पवन कुमार उर्फ अरविंद कुमार प्रधान बने। अक्तूबर में शपथ ग्रहण के बाद विकास कराने के लिए बैठक की प्रक्रिया की गई लेकिन ग्राम पंचायत सदस्यों के बैठक में शामिल न होने के कारण कोरम पूरा नहीं हो सका।

अब तक कई बैठकें बुलाई गईं लेकिन पंचायत सदस्यों के शामिल न होने के कारण प्रस्ताव पास नहीं हो सके। नया प्रधान चुने जाने के बाद ग्राम पंचायत में विकास ठप है। शिकायत मिलने के बाद डीपीआरओ ने बैठक में शामिल न होकर विकास में असहयोग करने वाले पंचायत सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन


नियमानुसार लगातार तीन बैठकों में शामिल न होने पर सदस्यता खत्म करने की व्यवस्था है। इसी आधार पर सदस्यता को खत्म करने के साथ ही गांवों में विकास कार्य कराने के निर्देश दिए गए हैं।


कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू
ग्राम पंचायत की बैठक में लगातार शामिल न होने पर पंचायत सदस्यों की सदस्यता को खत्म करने का प्रावधान है। कंदरावां में असहयोग करने वाले 11 सदस्यों पर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रधान व पंचायत सचिव को खुली बैठक कर प्रस्ताव पास कराने और विकास शुरू कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

-सौम्य शील सिंह, जिला पंचायतराज अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें