फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्रेमशंकर शास्त्री की कृति ‘कुंडलिया सागर’ लोकार्पित

विज्ञापन
प्रेमशंकर शास्त्री की कृति ‘कुंडलिया सागर’ लोकार्पित
विज्ञापन
लखनऊ। भास्कर साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था की ओर से कृष्णानगर के एक विद्यालय में आयोजित समारोह में प्रेम शंकर शास्त्री ‘बेताब’ की कृति ‘कुंडलिया सागर’ का लोकार्पण किया गया। उन्हें कुंडलिया सम्राट गिरिधर सम्मान -2026 से भी नवाजा गया। समारोह की अध्यक्षता देवरिया के वरिष्ठ साहित्यकार दयाशंकर कुशवाहा ने की। मुख्य अतिथि सत्यदेव प्रसाद द्विवेदी ‘पथिक’ और विशिष्ट अतिथि सुमन सुरभि व कुसुम चौधरी रहीं। इस दौरान एक कवि सम्मेलन भी हुअा। साहित्यकारों को भास्कर साहित्य गौरव सम्मान से नवाजा किया। संस्था के संस्थापक साहब दीन, संरक्षिका नीलम रावत, महामंत्री अमरेंद्र प्रताप और कोषाध्यक्ष हरिशंकर के अलावा रामानंद सैनी, बेअदब लखनवी, अनिल किशोर शुक्ल ‘निडर’, शशि नारायण त्रिपाठी, पुष्पेंद्र प्रेमी और सुनील कुमार बाजपेयी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें