निशातगंज स्थित ऑल इंडिया कैफी आजमी अकादमी में शुक्रवार को मुंशी प्रेमचंद की 146वीं जयंती मनाई
लखनऊ। निशातगंज स्थित ऑल इंडिया कैफी आजमी अकादमी में शुक्रवार को मुंशी प्रेमचंद की 146वीं जयंती मनाई गई। वक्ताओं ने मुंशी प्रेमचंद के जीवन पर प्रकाश डाला। कहा कि उनकी कहानियां आज भी समाज को आईना दिखाती हैं। गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व प्रो. अली अहमद फातमी ने कहा कि मुंशी प्रेमचंद ने कहानियों के जरिये किसान, मजदूर और निचले तबके के लोगों के हक के लिए आवाज उठाई। अकादमी के जॉइंट सेक्रेटरी फ्राहिम हुसैन, बीडी नकवी, प्रो. रेशमा परवीन और सुखदेव सिंह सिरसा आदि लोगों ने भी अपने-अपने विचार रखे। समापन पर वक्ताओं और अतिथियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर फ्राहिम हुसैन, सचिव करुणा शंकर, लेखिका नाजिश अंसारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।