बीबीएयू में कथाकार मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ
लखनऊ। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) के जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग में शनिवार को कथाकार मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर मुंशी प्रेमचंद एवं भारतीय पत्रकारिता विषय पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ। विभागाध्यक्ष प्रोफेसर गोविंद जी पांडेय ने कहा कि प्रेमचंद का साहित्य भारतीय जनमानस की वास्तविक धरोहर है। प्रो. महेंद्र कुमार पाढ़ी, डॉ. अरविंद कुमार सिंह, कुंवर सुरेंद्र बहादुर ने प्रेमचंद पर विचार रखे।