फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल की लापरवाही से गर्भवती महिला ने ठेले पर ही दिया बच्ची को जन्म

Thu, 06 Apr 2017 02:52 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, बलरामपुर
विज्ञापन
ठेले पर बैठी प्रसूता - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बलरामपुर पीएचसी मथुरा बाजार में बुधवार को ठेले पर आई प्रसूता को एएनएम ने बिना परीक्षण के ही भगा दिया। इस पर सीएचसी शिवपुरा जाते वक्त प्रसूता ने ठेले पर ही बच्ची को जन्म दिया। एएनएम द्वारा की गई अभद्रता से प्रसूता के परिवारीजनों में आक्रोश है।
विज्ञापन


ललिया के गोकुली निवासी चंद्रिका सोनकर ने बताया कि बुधवार को वह अपनी बहू रीता (30) को प्रसव पीड़ा होने पर ठेले पर लादकर पीएचसी मथुरा बाजार ले गए।

चंद्रिका का आरोप है कि पीएचसी में तैनात एएनएम शकुंतला ने प्रसूता रीता को अस्पताल गेट से ये कहकर भगा दिया कि उसे सीएचसी शिवपुरा ले जाओ, हम नहीं देखेंगे। चंद्रिका काफी देर तक शकुंतला से बहू का प्रसव कराने की मिन्नतें करता रहा लेकिन उसने एक न सुनी।

इस पर चंद्रिका आशा बहू गीता मिश्रा के साथ बहू को लेकर सीएचसी शिवपुरा के लिए चल दिए। अस्पताल से मात्र 200 मीटर दूर जाते ही रीता ने ठेले पर ही बच्ची को जन्म दिया। 
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. एसडी भारती का कहना है कि, पीएचसी मथुरा बाजार में बुधवार को एएनएम द्वारा प्रसूता को बिना देखे ही शिवपुरा सीएचसी रेफर करने का मामला संज्ञान में आया है। कार्रवाई की जाएगी। एएनएम का कहना है अस्पताल से भगाया नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें