लखनऊ। राजकीय बालिका पॉलीटेक्निक में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। टेबल टेनिस, बैडमिंटन, कुर्सी रेस, जैवलिन थ्रो और दौड़ में बच्चों ने हिस्सा लिया। प्रधानाचार्य संजीव कुमार सिंह ने बताया कि 200 मीटर दौड़ में प्रीति देवी प्रथम, सुगन द्वितीय स्थान पर रहीं। 100 मीटर दौड़ में प्राची पहले और सविता दूसरे स्थान पर आईं। विजेताओं को मेडल और सर्टिफिकेट दिए गए।