फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज प्री मानसूनी बारिश-बौछारों के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। दो दिन पहले प्रदेश में आमद दर्ज करा चुका मानसून लखनऊ आने से पहले ठिठक सा गया है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक मानसून लखनऊ आने और उससे आगे बढ़ने में दो से तीन दिन लग सकते हैं। इन सबके बीच गुरुवार को राजधानी समेत आसपास के इलाकों में बादल छाए रहने के साथ प्री मानसूनी बारिश-बौछारों की संभावना जताई गई है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने बुधवार को बताया कि मानसूनी करंट प्रदेश में आने के बाद थोड़ा कमजोर दिख रहा है। इससे मानसून की नार्दन लिमिट फ तेहपुर- बहराइच के आसपास देखी जा रही है। मानसून अगले दो-तीन दिनों में आगे बढ़ते हुए लखनऊ समेत अन्य हिस्सों तक पहुंच सकता है। उधर, इन सबके बीच लखनऊ में दिनभर बदली छाई रहने और बादलों की आवाजाही से लोगों को गर्मी से राहत मिली। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम पारा 26.8 डिग्री रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें