संवाद न्यूज एजेंसीश्रावस्ती। रनियापुर से शुक्रवार देर शाम ड्यूटी के लिए आईटीआई भिनगा आ रहे पीआरडी जवान विजय बहादुर राना (35) की बाइक भिनगा जंगल में वन निगम डिपो के पास विद्युत पोल से टकरा गई। भिनगा कोतवाली पुलिस ने उसे संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के भाई गोविंद राना का कहना है कि बाइक देखकर लग रहा है कि किसी वाहन ने पीछे से टक्कर मारी है, जिसके बाद वह पोल से टकराई है। प्रभारी निरीक्षक भिनगा महिमा नाथ उपाध्याय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।