फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : मक्का में भाजपा और आरएसएस की बर्बादी की मांगी गई दुआ, मोहसिन रजा ने वीडियो ट्वीट कर किया दावा

Wed, 21 Jun 2023 12:18 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

मोहसिन रजा ने कहा कि हज जैसी पवित्र यात्रा और काबा जैसे मुकददस जगह भी देश विरोधी विदेशी ताकतों के हाथों का खिलौना बन कर चंद लोगों ने अपनी नकारात्मकता वाली सोच का प्रदर्शन किया है। 
विज्ञापन
मोहसिन रजा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश राज्य हज कमेटी के चेयरमैन एवं पूर्व राज्य मंत्री मोहसिन रजा ने वीडिया ट्वीट कर दावा किया है कि भारत से सऊदी अरब हज करने गये यात्रियों ने भाजपा और आरएसएस की बर्बादी की दुआ मांगी जा रही है। उन्होंने गृह मंत्रालय और सुरक्षा एजेंसियों से वीडियो की सच्चाई का पता कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

 

मोहसिन रजा ने कहा कि हज जैसी पवित्र यात्रा और काबा जैसे मुकददस जगह भी देश विरोधी विदेशी ताकतों के हाथों का खिलौना बन कर चंद लोगों ने अपनी नकारात्मकता वाली सोच का प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि हज पर जाने वाले यात्री एक दूसरे मिलकर अपने लिये मांफी मांग कर जाते है ताकि उनका हज कुबूल हो सके। जो लोग वीडियो में भाजपा और आरएसएस के बर्बाद होने की दुआ कर रहे हैं, उनका नजरिया हज का नही है। क्योंकि हज के नजरिये से जाने वाले यात्री नफरत फैलाने वाली बातें नही करते हैं। उन्होंने बताया कि वीडियो में दक्षिण भारतीय भाषा में बोलते हुये हज यात्री दिख रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि हज यात्रियों का समूल तमिल भाषा में भाजपा और आरएसएस के लिये बददुआ करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने इसे देश की सुरक्षा से जुड़ा मामला बताते हुये उच्च स्तरीय जांच करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें