फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: भोलेनाथ को राखी बांधकर की सुख-समृद्धि की कामना

विज्ञापन
भोलेनाथ को राखी बांधकर की सुख-समृद्धि की कामना
विज्ञापन
लखनऊ। महिलाओं और मंदिर के महंत ने चौक कोतवाली स्थित श्री कोतवालेश्वर महादेव को राखी बांधकर जन कल्याण और सुख-समृद्धि की कामना की। रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजन किया गया। महंत विशाल गौड़ ने बताया कि भगवान ही सबके माता-पिता, भाई, मित्र हैं। सभी का कष्ट दूर करते हैं। मंदिर में महादेव को राखी बांधने की परंपरा पिछले वर्ष शुरू हुई। इसी क्रम में महादेव को राखी बांध कर रक्षा का आशीर्वाद लिया। बताया कि लोक कथाओं के अनुसार देवों और दानवों के बीच युद्ध के दौरान इंद्राणी ने देवराज इंद्र की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा था। इससे देवताओं की विजय हुई थी। महंत ने बताया कि यह पर्व परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और स्नेह को मजबूत करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें