फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्रयागराज इंटरसिटी का इंजन फेल, दो घंटे खड़ी रही ट्रेन

Sun, 14 Jul 2024 02:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। लखनऊ से प्रयागराज जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस का इंजन शनिवार को फेल हो गया। यह घटना शहर के रायबरेली रेलवे स्टेशन पर हुई। दूसरे इंजन की व्यवस्था की गई, जिससे दो घंटे बाद ट्रेन रवाना हुई। खराब इंजन अपनी जगह से नहीं हिल सका और प्लेटफार्म नंबर दो की रेल लाइन पर पूरे दिन खड़ा रहा, जिससे यह लाइन ब्लॉक कर दी गई। लखनऊ की ओर से आने वाली ट्रेनों को प्लेटफार्म नंबर तीन पर रोका गया।
विज्ञापन


लखनऊ से प्रयागराज जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस अपने तय समय पर सुबह लगभग 9 बजे रायबरेली स्टेशन पहुंची। कुछ मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन को रवाना करने का प्रयास किया गया, लेकिन ट्रेन आगे नहीं बढ़ सकी। लोको पायलट ने काफी कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली तो स्टेशन के अधिकारियों को बताया। स्टेशन के अधिकारियों ने दूसरे इंजन की व्यवस्था की, जिसके जरिए ट्रेन आगे बढ़ाने की कोशिश की। इसके बावजूद सफलता नहीं मिल सकी, क्योंकि पहले वाला इंजन तकनीकी खराबी की वजह से पूरी तरह जाम हो चुका था।
अपनी जगह से नहीं हिल पाया। इसके बाद खराब इंजन को ट्रेन से अलग कर दिया गया। दूसरे इंजन को ट्रेन के दूसरे हिस्से पर लगाया और गाड़ी को पीछे की ओर खींचा गया। खराब इंजन प्लेटफार्म नंबर दो की लाइन पर खड़ा होने से ट्रेन को दूसरी रेलवे लाइन की तरफ ले जाया गया। इसके बाद इंजन की दिशा फिर बदली गई और ट्रेन रवाना की गई। इस पूरी प्रक्रिया में दो घंटे का समय लग गया।
विज्ञापन

करीब 11 बजे इंटरसिटी एक्सप्रेस रवाना होने के बाद अफसरों ने राहत की सांस ली। खराब इंजन के प्लेटफार्म नंबर दो की रेल लाइन पर खड़ा रहने की वजह से इसे ब्लॉक कर दिया गया। लखनऊ की ओर से आने वाली ज्यादातर गाड़ियां प्लेटफार्म नंबर दो पर रुकती है, लेकिन लाइन ब्लॉक होने से ट्रेनों को प्लेटफार्म नंबर तीन पर रोका गया।
स्टेशन अधीक्षक रवि रंजन कुमार ने बताया कि इंटरसिटी के इंजन का एक्सेल जाम हो गया, जिससे दूसरा इंजन लगाकर ट्रेन रवाना की गई। इंजन ठीक करने का काम देर शाम तक चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें