फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्रमोद बने छावनी वैरी बोर्ड सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। प्रमोद शर्मा छावनी परिषद के वैरी बोर्ड के सदस्य बनाए गए हैं। रक्षा मंत्रालय की ओर से इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। छावनी परिषद के चुनावों पर रोक लगी है। ऐसे में वैरी बोर्ड परिषद का काम संभाल रही है, जिसमें अध्यक्ष व सीईओ प्रमुख भूमिका में हैं। छावनी के विकास के फैसले बोर्ड ही लेता है। वैरी बोर्ड में प्रमोद शर्मा को सदस्य नामित किया गया। रक्षा मंत्रालय में सरकार के संयुक्त सचिव राकेश मित्तल ने इसका नोटिफिकेशन जारी किया। इसमें प्रमोद शर्मा को 10 फरवरी 2025 तक सदस्य नामित किया गया है। प्रमोद छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। (माई सिटी रिपोर्टर)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें