फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्रधान पर लोहे की रॉड से वार

विज्ञापन
हमले में घायल प्रधान रामशंकर
विज्ञापन

विज्ञापन

मलिहाबाद। बिराहिमपुर ग्राम प्रधान रामशंकर पर सोमवार देर रात दो लोगों ने लोहे की रॉड से हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित प्रधान रामशंकर ने बताया कि सोमवार की रात लगभग 10 बजे वह मलिहाबाद से स्कूटी से अपने घर जा रहे थे। नजर नगर गांव के निकट अंडरपास के पास सर्विस रोड पर फोन पर बात करने के लिए रुके थे। तभी अंधेरे में एक बाइक रुकी, जिस पर दो लोग सवार थे। दोनों ने ताबड़तोड़ लोहे की रॉड से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। मलिहाबाद इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें