फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निराश हो चुके अधिकारी जाएंगे अखिलेश के पास

Wed, 21 May 2014 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रमोशन न मिलने से निराश पीपीएस एसोसिएशन अब मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सामने अपनी बात रखेगा।
विज्ञापन


मांगों को लेकर कई बार अपनी बात गृह विभाग और उच्च अधिकारियों तक पहुंचा चुका पीपीएस एसोसिएशन अब मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सामने अपनी बात रखेगा।

पीपीएस एसोसिएशन के सदस्यों के मुताबिक काडर रिव्यू व डीपीसी (विभागीय प्रोन्नत समिति बैठक) में विलंब से अब यह दशा हो गई है कि हर साल कई पीपीएस बगैर आईपीएस बने ही रिटायर होने को मजबूर हो रहे हैं।

सदस्यों का कहना है कि इसमें अफसरों क्या दोष है, जो उनसे यह अवसर छीना जा रहा है।

समय पर काडर रिव्यू और डीपीसी कराना सरकार व उच्च अधिकारियों का काम है।

प्रांतीय पुलिस सेवा राज्य सरकार का ही एक विभाग है। ऐसे में इस विभाग की अनदेखी क्यों की जा रही है।

ऐसे ही कई और सवालों को मुख्यमंत्री के सामने रखे जाने का विचार हो रहा है।

एसोसिएशन के सदस्यों के मुताबिक मुख्यमंत्री से मिलने के लिए जल्दी ही समय मांगा जाएगा।

एसोसिएशन के पदाधिकारी चाहते हैं कि वह अपनी बात सीधा मुख्यमंत्री के सामने रखें जिससे कि उनकी सुनवाई हो सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें