फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आज तीन से छह घंटे तक गुल रहेगी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बिजली लाइन की मरम्मत और तार बंधी पतंगों से बचाव कार्य के कारण शुक्रवार को कई मोहल्लों की आपूर्ति तीन से छह घंटे तक ठप रहेगी। लखनऊ मध्य क्षेत्र के अधिशासी अभियंता ने बताया कि राजाजीपुरम न्यू उपकेंद्र के 11 केवी बेगम बाग फीडर, ओल्ड कैंपवेल, संजय होटल, न्यू हैदरगंज की बिजली सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक बाधित रहेगी। उपकेंद्र सुभाष पार्क महानगर के डंडहिया फीडर की आपूर्ति सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक प्रभावित रहेगी। इससे विज्ञानपुरी, डंडहिया बाजार, रहीमनगर आदि इलाकों के उपभोक्ताओं को असुविधा होगी। गोयल चौराहा उपकेंद्र के तीन फीडरों की बिजली सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक बाधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें