लखनऊ। महानगर उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में मंगलवार को पांच घंटे तक बिजली बंद रहेगी। सीएम ग्रिड योजना के तहत नया ट्रांसफार्मर लगाने के लिए काम होगा। इस कारण सुबह 11 से शाम चार बजे तक सेक्टर-ए महानगर, पुराना महानगर, गोपाल पुरवा, गोल मार्केट, निशातगंज चौराहा सहित आसपास के उपभोक्ता प्रभावित होंगे।