लखनऊ। अलीगंज क्षेत्र में बिजली से जुड़े सुधार कार्य के कारण बृहस्पतिवार को बिजली बंद की जाएगी। कपूरथला उपकेंद्र के तहत चंद्रलोक कॉलोनी व भाटिया पार्क के आसपास सुबह 11 से दोपहर 1 बजे बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इसी प्रकार पुरनिया उपकेंद्र के सेक्टर के, पुरनिया गांव, न्यू वे स्कूल के आसपास सुबह 8 से 10 बजे तक बिजली बंद रहेगी।