लखनऊ। कपूरथला उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में रविवार को सुधार कार्य होगा। इस कारण चंद्रलोक कॉलोनी, कौशल विकास मिशन के आसपास और निरालानगर उपकेंद्र के राम कृष्ण मार्ग, रामकृष्ण मठ, आईटी चौराहा, आईटी कॉलेज, अन्नपूर्णा अपार्टमेंट, गुल पैलेस, रॉयल पैलेस, विवेकानंद पुरी हाइडल कॉलोनी सहित आसपास सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक बिजली बंद रहेगी। डालीबाग उपकेंद्र से जुड़े आईआरएस अपार्टमेंट, हाइडल ऑफिसर्स कॉलोनी, रिवेरा कॉलोनी, गोखले मार्ग, मध्यांचल मुख्यालय की सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक और 1090 चौराहा, धेनुमति अपार्टमेंट व तिलक मार्ग के आसपास की बिजली दोपहर दो से शाम चार बजे तक बंद रहेगी।