लखनऊ। मरम्मत के कामों के कारण शुक्रवार को शहर में अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली ठप रहेगी। इंदिरानगर के मारुतिपुरम, संजय गांधीपुरम व आसपास के इलाके में सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक बिजली नहीं आएगी। जीटीआई उपकेंद्र के तहत ग्रेन मार्केट, लाटूश रोड, नेक्सन मार्केट में दोपहर 12:30 से दोपहर 2:30 बजे तक बिजली गुल रहेगी। रेजीडेंसी उपकेंद्र के तहत आने वाले क्षेत्र रिवर बैंक कॉलोनी, नई बस्ती, नबीउल्लाह रोड, डालीगंज और जवाहर नगर में सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक बिजली नहीं आएगी।