लखनऊ। मरम्मत के कामों के कारण रविवार को राजधानी के कई इलाकों में बिजली बाधित रहेगी। नादरगंज ओल्ड उपकेंद्र के तहत आने वाले क्षेत्र अमौसी स्टेशन रोड, अनौरा गांव, गौरी चौहानपुरम, हनुमानपुरी, भूमि विहार, औद्योगिक क्षेत्र में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी।