लखनऊ। मरम्मत के काम के कारण बुधवार को परिकल्प नगर कॉलोनी, भोला खेड़ा, इंद्रपुरी में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विश्वास खंड उपकेंद्र से जुड़े विवेक खंड दो, तीन और विनय खंड एक में भी सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक बिजली नहीं आएगी। दूसरी ओर न्यू आलमबाग उपकेंद्र से संबंधित परिकल्प नगर फीडर पर सुबह 11 से दोपहर दो बजे के बीच काम किया जाएगा।