लखनऊ। मरम्मत के कामों के कारण एचएएल उपकेंद्र के तहत आने वाले भूतनाथ मार्केट, इंदिरानगर बी-ब्लॉक, बीएसएनएल कार्यालय के आसपास के क्षेत्रों में सुबह नौ से शाम पांच बजे तक बिजली नहीं आएगी। इससे करीब 400 उपभोक्ताओं को परेशानी होगी। नादरगंज क्षेत्र में लालाखेड़ा, जेके सिटी, गोल्डन सीटीआर, पंचमखेड़ा में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक बिजली नहीं आएगी। महानगर क्षेत्र के डालीगंज, इरादत नगर, पोस्ट ऑफिस के पीछे, मुन्नी देवी पार्क, सीएसआईआर कॉलोनी में दोपहर दो से शाम चार बजे तक संकट रहेगा। अलीगंज के सेक्टर-बी, फतेहपुर, एकता पार्क, चांदगंज गार्डेन के आसपास सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक आपूर्ति ठप रहेगी।